फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eyes welled up with tears during the narration of the story of Shri Ram's exile.

Kushinagar News: श्रीराम वनवास की कथा में भर आईं आंखें

Thu, 04 Jun 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Eyes welled up with tears during the narration of the story of Shri Ram's exile.
दुदही। कस्बे के सुराजी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने श्रीराम वनवास का प्रसंग सुनाया तो श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि अयोध्या के कोप भवन में कैकेयी ने राज दशरथ से दो वचन मांगे। राजा दशरथ ने कहा कि रघुकुल रीति सदा चल आई। प्राण जाई पर वचन न जाई.. यह सुनते ही कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वचनों में से पहला वचन अपने पुत्र के लिए अयोध्या की राजगद्दी मांग ली व दूसरा वचन श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। कैकेय की यह कटु वचन सुनते ही राजा दशरथ के होश उड़ गए। वहीं जब भगवान राम को इस बात का पता चला तो वह खुशी-खुशी वन जाने को तैयार हो गए। भगवान श्रीराम के वन जाने की बात सुनते ही माता सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने के लिए तैयार हो गए। राम जी के मना करने के बाद भी लक्ष्मण नहीं माने। उसके बाद तीनों अयोध्या से वन के लिए निकल पड़े। मार्मिक कथा सुनकर पंडाल में बैठे श्रोताओं के आंखों से आंसू निकलने लगे। कथा के दौरान गिरिजेश जायसवाल, विंध्याचल मित्तल, रामकुमार जायसवाल, विश्वबंधु जायसवाल, राजन ब्याहुत, हरिकेश रौनियार, कीर्तन बिहारी, आलोक, मुकेश, सुनील गुप्ता, स्नेहलता जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed