{"_id":"6718198e88b34210b4094d27","slug":"ex-servicemen-deployed-for-security-of-medical-college-20-took-charge-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125265-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में पूर्व सैनिक तैनात, 20 कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में पूर्व सैनिक तैनात, 20 कार्यभार संभाला
Wed, 23 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। स्वशासी मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों को तैनात कर दिया गया है। पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड की ओर से मेडिकल कॉलेज को 39 सेना के पूर्व जवानों की यहां पर तैनाती की गई है। इनमें से 20 ने मंगलवार को पहले दिन अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। अब यही पूर्व सैनिक मेडिकल कॉलेज में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करेंगे। वार्डों में भी इनकी तैनाती की जाएगी ताकि एक मरीज के साथ एक तीमारदार ही रूके।
प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड से पूर्व सैनिकों को तैनात किए जाने की मांग की गई थी। लिमिटेड ने यहां पर 39 पूर्व सैनिकों को तैनात किया है। इसमें से 20 जवानों ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शेष 19 जवान भी जल्द यहां पर पहुंच जाएंगे। इनकी तैनाती से पार्किंग की व्यवस्था भी बेहतर होगी और पर्ची व दवा काउंटर पर भी लगने वाली भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। प्राचार्य डॉ. शाही ने बताया कि पूर्व सैनिक मुख्य द्वार से लेकर इमरजेंसी, ओपीडी आदि जगहों पर तैनात रहेंगे। वार्डों में भी इन्हें रखा जाएगा ताकि कहीं से किसी तरह विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।