Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Epilepsy can be treated; do not stop taking medication without a doctor's advice.

Kushinagar News: मिर्गी का इलाज संभव, बिना डॉक्टर की सलाह के बंद न करें दवा

Wed, 18 Nov 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Epilepsy can be treated; do not stop taking medication without a doctor's advice.
मेडिकल कॉलेज की मानसिक रोग विभाग में हर माह 30 अधिक मरीज पहुंच रहे
विज्ञापन

लगातार तीन साल तक दवा लेने की दी जा रही सलाह
पडरौना। मिर्गी के मरीजों को नियमित इलाज और दवा के सेवन से काफी राहत मिल सकती है। यह लाइलाज बीमारी नहीं है। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में हर माह 30 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को नियमित दवा लेने और बिना सलाह के इलाज बंद नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।

मिर्गी में मरीज को अचानक दौरे पड़ने लगते हैं। इस दौरान शरीर में झटके आते हैं और मरीज कुछ समय के लिए अपने शरीर पर नियंत्रण खो देता है। कई बार दौरे के दौरान जीभ कटने या पेशाब निकलने जैसी स्थिति भी हो सकती है। कुछ मरीजों को दौरे के बाद सामान्य स्थिति में लौटने में समय लगता है। ऐसे में मरीज और परिजनों को घबराने के बजाय उचित उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेह कुमार ने बताया कि मिर्गी के मरीजों को लंबे समय तक दवा का सेवन करना पड़ सकता है। कुछ मरीजों को लगातार तीन साल तक दवा लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि दवा की अवधि मरीज की स्थिति, दौरे के प्रकार और उपचार के प्रति प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा बंद करने से दोबारा दौरे पड़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिमाग में चोट और संक्रमण भी मिर्गी के प्रमुख कारण

मिर्गी होने के कई कारण हो सकते हैं। सिर में गंभीर चोट लगना, दिमाग में संक्रमण, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और जन्म के समय मस्तिष्क को नुकसान पहुंचना इसके प्रमुख कारण हैं। कुछ मामलों में आनुवंशिक कारणों और मस्तिष्क की असामान्य विद्युत गतिविधियों के कारण भी दौरे पड़ सकते हैं। हालांकि, कई मरीजों में बीमारी का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाता है।


दौरा पड़ने पर मरीज को ऐसे संभालें

मरीज को जबरदस्ती पकड़कर उसके हाथ-पैर रोकने की कोशिश न करें।

उसे आसपास की नुकीली और कठोर वस्तुओं से दूर सुरक्षित स्थान पर लिटाएं।

सिर के नीचे मुलायम कपड़ा रखें और संभव हो तो मरीज को करवट दिलाएं।

मुंह में चम्मच, पानी, दवा या कोई अन्य वस्तु न डालें।

दौरा कितनी देर तक चला, इसका समय नोट करें।

दौरा पांच मिनट से अधिक चले, बार-बार दौरे पड़ें या सांस लेने में परेशानी हो तो तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें।

दौरा समाप्त होने के बाद मरीज के पूरी तरह होश में आने तक उसके साथ रहें।

इन बातों का रखें ध्यान

चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित दवा लें। खुराक न छोड़ें।

पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचने का प्रयास करें।

शराब और तंबाकू का सेवन न करें।

चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का अत्यधिक सेवन करने से बचें।

तेज चमकती रोशनी से संवेदनशील मरीज सावधानी बरतें।

ऊंचाई, आग, पानी और भारी मशीनों के पास अकेले काम न करें।

वाहन चलाने से पहले चिकित्सकीय सलाह लें और कानूनी नियमों का पालन करें।

समय-समय पर चिकित्सक से जांच कराते रहें।

वर्जन
मिर्गी का इलाज संभव है। मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में हर माह करीब 30 से अधिक मरीज मिर्गी की समस्या लेकर पहुंचते हैं। उन्हें उपचार के साथ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी जा रही है।
- डॉ. स्नेह कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed