फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Engineers heave a sigh of relief due to decrease in water level

Kushinagar News: जलस्तर में कमी से अभियंताओं ने राहत की सांस

Mon, 09 Sep 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Engineers heave a sigh of relief due to decrease in water level
तमकुहीरोड। तीन दिन में गंडक नदी का डिस्चार्ज 1.89 लाख क्यूसेक से घट कर 1.04 लाख क्यूसेक पर आ गया है। इससे विरवट कोंन्हवलिया के कट-इन-टू बांध सहित अन्य तटबंधों और ठोकरों से अब पानी का दबाव कम होना शुरू हो गया है। गंडक नदी के जलस्तर में कमी आने के साथ बाढ़ खंड के अभियंताओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गंडक नदी का डिस्चार्ज पिछले तीन दिन में 1.89 लाख क्यूसेक से घट कर 1.04 लाख क्यूसेक पर आ गया है। इसके बाद विरवट कोंन्हवलिया के कट-इन-टू बांध सहित नरवाजोत, चैनपट्टी, जवही दयाल, विरवट कोंन्हवलिया, बाकखाश और कचहरी टोला में बना पानी का दबाव रविवार से कम होना शुरू हो गया। नदी का डिस्चार्ज घट कर रविवार को जब 1.04 लाख क्यूसेक पहुंच गया तो बाढ़ खंड के अभियंताओं ने भी राहत की सांस ली है। इस संबंध में एसडीओ रमेश यादव का कहना है कि फिलहाल तटबंधों पर कोई खतरा नही है। फिर भी चौकसी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed