फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachment on threshing ground land; eviction notices issued against 11 individuals.

Kushinagar News: खलिहान की जमीन पर कब्जा, 11 के खिलाफ बेदखली का नोटिस

Thu, 30 Jul 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on threshing ground land; eviction notices issued against 11 individuals.
कुशीनगर। सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ तहसील प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। क्षेत्र के गढ़हिया चिंतामणि में खलिहान की जमीन पर कब्जा करने वाले 11 लोगों के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय की ओर से बेदखली का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव गड़हिया चिंतामन में खलिहान की जमीन पर वर्षों से गांव के दिलीप पुत्र रामचंद्र, राजू पुत्र रामचंद्र, पप्पू पुत्र रामचंद्र, छोटे पुत्र रामचंद्र, जानकी पुत्र मनेजर, रामसेवक पुत्र गोबर, राजेंद्र पुत्र इंद्रासन, श्रीकिशुन पुत्र झपसी, संजय पुत्र सूर्यवंशी, रामनाथ पुत्र दीपचंद का कब्जा है। गांव के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद जांच में अतिक्रमण की पुष्टि के बाद 11 लोगों के खिलाफ बेदखली का नोटिस जारी किया गया हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तहसीलदार न्यायालय से जारी नोटिस में सात दिन के भीतर जमीन खाली करने का आदेश दिया गया। नोटिस में स्पष्ट किया गया हैं कि निर्धारित अवधि में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। उसमें आने वाला खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि खलिहान की जमीन पर 11 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित किया गया है। उन्हें नोटिस तामील कराया दिया गया है। निर्धारित अवधि में कब्जा खाली नहीं होने पर टीम गठित कर कब्जा खाली कराया जाएगा और खर्च की वसूली कब्जा करने वालों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed