फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity supply remained suspended for six hours due to fault in the substation, consumers are troubled

Kushinagar News: उपकेंद्र में खराबी से छह घंटे ठप रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

Wed, 16 Apr 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained suspended for six hours due to fault in the substation, consumers are troubled
कसया। बिजली उपकेंद्र के तीन फीडरों में आई खराबी को गोरखपुर से आई इंजीनियरों की टीम ने मंगलवार को ठीक किया। इसके चलते छह हजार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने से गर्मी में जहां दिक्कतें हुई वहीं दुकानदारी और कारोबार भी प्रभावित रहा। शाम करीब पांच बजे खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। नगर के बिजली उपकेंद्र के कसया तहसील, कसया टाउन और एयरपोर्ट फीडर के वीसीबी पैनल खराब हो गया था। इसके चलते ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई थी। इसको ठीक करने के लिए गोरखपुर से इंजीनियर देव दत्त शर्मा के नेतृत्व में टीम पहुंची। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद कर फीडर की खराबी को ठीक किया गया। बिजली नहीं मिलने से करीब छह हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं मिलने से दुकानदारों, कारोबारियों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं घरों में लगे इंवर्टर भी डिस्चार्ज हो गया। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे जगह जाना पड़ा। इस संबंध में एसडीओ कसया चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पैनल बदलने के कारण आपूर्ति ठप रही। खराबी को ठीक करने के बाद आपूर्ति शाम को बहाल कर दी गई। फीडर में खराबी के चलते ट्रिपिंग की समस्या अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed