फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity supply of Mathia village was cut due to arrears of 50 lakhs

Kushinagar News: 50 लाख के बकाए में मठिया गांव की काटी बिजली

Thu, 24 Jul 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of Mathia village was cut due to arrears of 50 lakhs
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मठिया में 400 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया। इस भीषण गर्मी में लोगों ने विद्युत विभाग के ऊपर आरोप लगाया बिना नोटिस दिए अचानक गांव का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। जिससे लोगों को परेशानी हो रहा हैं। विभाग की मानें तो गांव में लगभग 50 लाख विद्युत बिल बकाया है, इसी वजह से बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया। लोगों ने कहा कि या तो बिजली सप्लाई चालू करें, नहीं तो मिट्टी का तेल वितरण कराया जाए। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मठिया ऊर्फ अकटहा गांव का बिजली सप्लाई रामकोला उपकेंद्र से दिया जाता है। 15 दिन पहले रामकोला से विद्युत निगम की टीम गांव में पहुंचकर पूरे गांव का विद्युत सप्लाई ट्रांसफार्मर से काटकर बंद कर दिया। गांव के लोग इस भीषण गर्मी में पेड़ पौधों के नीचे बैठकर बिता रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कहना है जिनका बिल बाकी है वह भी परेशान हैं जिनका बिल जमा है वह भी परेशान है। गांव की रंगी लाल के घर की एक महिला ने बताया कि हमारे घर में एक बल्ब जलता है। 3 लाख 80 हजार बिल आया है। मुखलाल साहनी, कुसुमावती देवी, बच्ची देवी, सनवती देवी, सुखली देवी, रामाश्रय साहनी आदि ने मांग किया है कि बिजली बहाल किया जाय। गांव के लोग इस भीषण गर्मी में पेड़ पौधों के नीचे बैठकर बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed