फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity of the entire hamlet was cut off and angry people blocked the road

Kushinagar News: पूरे टोले की काट दी बिजली नाराज लोगों ने जाम की सड़क

Mon, 10 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity of the entire hamlet was cut off and angry people blocked the road
मंसाछापर। बिजली निगम के तरफ से जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के धूस टोले में बिजली काटने से नाराज लोगों ने सोमवार की देर शाम सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद भी मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। लोगों का कहना है कि गांव के पास ही हिंसक जानवर देर शाम देखा गया, और अंधेरा होने से उन्हें असुरक्षा महसूस हो रही है। जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े कटाई भरपुरवा गांव के धूस टोले पर करीब 40 लोगों का कनेक्शन देर शाम को बिजली निगम ने कटवा दिया। इससे नाराज गांव के सैकड़ों लोगों ने देर शाम करीब साढ़े आठ बजे जटहा-नेबुआ मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

आरोप है कि बिजली निगम ने बिना बताए पूरे टोले की बिजली काट दी गई है। कुछ लोगों ने बिजली बकाया जमा भी कर दिया है। एसओ मनोज कुमार वर्मा के कनेक्शन जुड़वाने के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed