{"_id":"646a6d05a22d8187350d44c4","slug":"electricity-cut-kushinagar-news-c-7-1-175907-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर दिन हो रही है अघोषित बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर दिन हो रही है अघोषित बिजली कटौती
Mon, 22 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ । बेतहाशा गर्मी में गांव के लोग परेशान हैं। ऐसे में क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती लोगों को सांसत में डाल दिया है। शेड्यूल के अनुसार लोगों को आवश्यकता के अनुरूप बिजली नहीं मिल रही है। इससे लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के लोगों ने अघोषित बिजली कटौती बंद कर निर्वाध गति से बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है।
बिजली कटौती की सबसे अधिक समस्या पटहेरवा और फाजिलनगर फीडरों में है। यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक बिजली कटौती का दौर चल रही है। इस गर्मी में की गई कटौती से क्षेत्र के लोग पसीने से तरबतर हैं। इससे क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती हो रही है। पटहेरवा फीडर से जुड़े कई गांव में पूरे दिन बिजली ठप रह रही है। इससे सबसे अधिक परेशानी घर की महिला, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
रफीक अली, ग्रामीण पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति काफी बदतर हो गई है। पिछले कई दिनों से हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली के अभाव में लोग दिन में आराम नहीं कर पा रहे हैं।
-अब्बास अंसारी, ग्रामीण
बिजली कटौती से गांव के चौराहे पर खुली दुकानों के व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बिजली नहीं होने पर दुकानदार दुकान में नहीं बैठते हैं। वे हवा की तलाश मेें इधर-उधर भटकते हैं। बच्चों की स्कूल से छुट्टी हो गई है। वे भी बिजली नहीं होने से परेशान रहते हैं।
-विभूति गुप्ता, ग्रामीण
भीषण गर्मी में कभी लोकल फाॅल्ट, तो कभी रोस्टरिंग के नाम पर हो रही विद्युत कटौती से कई गांवों के लोग हलकान हैं। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या लोगों की परेशानी और बढ़ा दे रही है। दिन में तीन से चार घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
- जावेद अख्तर, ग्रामीण
कोट
रोस्टरिंग के अनुरूप उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। ज्योंहि पर्याप्त बिजली मिलनी शुरू होगी, लोगों के इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
- रविप्रकाश, जेई
चार घंटे में कटी 92 बार बिजली
गंगुआ बाजार। विद्युत उपकेंद्र तमकुही के समउर बाजार फीडर के गांवों में हर दिन बिजली कटौती हो रही है। शनिवार की शाम से आधी रात तक कई बार बिजली कटी। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। समउर बाजार फीडर से परसौंनी खुर्द, गंगुआ मठिया, बिहार खुर्द, कटहरी बाग, बिहार बुजुर्ग, पिपरा बघेल, सरेया बुजुर्ग, पुरैना कटेया, लक्ष्मीपुर बुजुर्ग समेत अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। क्षेत्र के रुस्तम अली, पारस शर्मा, सिकंदर अली, रमाशंकर गुप्ता, मनोज कुमार आदि ने बताया कि शाम आठ बजे से 12 बजे रात तक चार घंटे में कुल 92 बार बिजली कटी है। इससे लोगों को रात भर परेशान होना पड़ा है।
इस संबंध में तमकुही उपकेंद्र के जेई प्रवीण पांडेय ने बताया कि गर्मी के दिनों में बिजली की खपत बढ़ जाती है। ओवरलोड होने से ऐसी समस्या उतपन्न हो रही है। बिजली घर में लगे ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के बाद ही इस समस्या से पूरी तरह निजात मिल पाएगी।