फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man commits suicide by lying in front of a goods train

Kushinagar News: मालगाड़ी के सामने लेटकर बुजुर्ग की ने दी जान

Sat, 06 Dec 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly man commits suicide by lying in front of a goods train
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार को महुअवा खुर्द हाल्ट के पास एक बुजुर्ग ने मालगाड़ी के सामने रेलवे लाइन पर लेटकर जान दे दी। ट्रेन चालक ने यह सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद पहुंची अहिरौली बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को दोपहर में शव की शिनाख्त हुई। कप्तानगंज का रहने वाला बुजुर्ग घर से लापता था।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव बरवा कोटवा निवासी 60 वर्षीय सीताराम प्रसाद घर से बृहस्पतिवार की शाम को अचानक लापता हो गए। घरवाले इनकी तलाश करने लगे, लेकिन पता नहीं चला। वहीं हादसे के बाद ट्रेन चालक की ओर से बोदरवार स्टेशन अधीक्षक को दिए गए मेमो में दर्शाया गया है कि महुअवा हाल्ट के समीप रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग खड़ा था।
विज्ञापन

हार्न बजाने के बाद भी वहीं नहीं हटा। ट्रेन पास आई तो रेलवे लाइन पर लेट गया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर अहिरौली थाने की पुलिस बृहस्पतिवार रात को ही पहुंची और शव को कब्जे में लिया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल होता देख परिजन थाने पहुंचे और उनके कपड़े से पहचान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, घर पर भी उल्टी सीधी हरकत करते रहते थे। शाम को अचानक घर से लापता हो गए, देर रात तक तलाश की गई, लेकिन मिले नहीं।

बोदरवार के स्टेशन अधीक्षक शंभू प्रसाद ने बताया कि ट्रेन चालक की ओर से दिए गए मेमो के माध्यम से बुजुर्ग की आत्महत्या की जानकारी दी गई है। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार थे, शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed