{"_id":"6828de774967446aa603d204","slug":"e-rickshaw-drivers-staged-a-sit-in-protest-alleged-extortion-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-137630-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ई-रिक्शा चालकों ने दिया धरना, वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ई-रिक्शा चालकों ने दिया धरना, वसूली का आरोप
Sun, 18 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को ई-रिक्शा चालकों ने करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। इसमें चालकों ने दुर्व्यवहार, मारपीट व जबरन स्टैंट वसूली करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे ईओ व चौकी इंचार्ज ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
धरना प्रदर्शन कर रहे ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि ठेकेदार के लोग उनसे न केवल जबरन वसूली करते हैं, बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। वाहन से चाबी निकाल कर परेशान करते है। ईओ उत्तम वर्मा, पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार शर्मा ने चालकों को समझाने बुझाने में जुट गए, लेकिन चालक ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अडिग रहे। अंत में ईओ और पुलिस चौकी इंचार्ज ने उनकी समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।