फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   E-rickshaw driver killed in collision with bike; two injured.

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की गई जान, दो घायल

Wed, 13 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed in collision with bike; two injured.
सरगटिया करनपट्टी में मृतक के शोकाकुल परिजन।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी गांव के पास मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तीनों को सेवरही सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर बाइक सवार घायलों को मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सरगटिया करनपट्टी के 50 वर्षीय कामेश्वर तिवारी मंगलवार सुबह सेवरही से घर का सामान लेकर अपने ई-रिक्शा से गांव जा रहे थे। गांव के सामने मुख्य मार्ग पर बनरहा मोड़ की तरफ आ रहे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा निवासी 21 वर्षीय नितेश पासवान व पटहेरवा थाना क्षेत्र के राजमथौली निवासी 16 वर्षीय दिलीप पासवान की बाइक से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा चालक समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को सेवरही सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने ई-रिक्शा चालक कामेश्वर तिवारी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नितेश और दिलीप को मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कमेश्वर के मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवार घायलों का मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed