फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drunk man lying on the bed in the emergency of the district hospital, video goes viral

Kushinagar News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बेड पर लेटा शराब के नशे में धुत शख्स, वीडियो वायरल

Sun, 08 Oct 2023 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Drunk man lying on the bed in the emergency of the district hospital, video goes viral
-जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सो रहे शराबी ने की उल्टी, वीडियो वायरल
विज्ञापन

- प्रिंसिपल ने जारी किया डॉक्टर व चीफ फार्मासिस्ट समेत छह कर्मचारियों को नोटिस
- जांच के लिए गठित की दो सदस्यीय कमेटी, डीएम व एसपी को कार्रवाई के लिए भेजा वायरल वीडियो

पडरौना। जिला अस्पताल की इमरजेंसी रात में दलालों के कब्जे में रहती है। इलाज कराने आये मरीजों को दिक्कतें तो आम बात हो गई है। अब यहां शराबियों का भी जमावड़ा होने लगा है। बृहस्पतिवार रात इमरजेंसी में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति बेड पर लेटा दिखा। उसने कुछ देर बाद इमरजेंसी में ही उल्टी कर दी। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला डीएम तक पहुंच गया। प्रिंसिपल ने इस मामले में एक डॉक्टर समेत छह कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। वहीं जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है।
इमरजेंसी में बृहस्पतिवार रात डॉ. दिनेश गुप्ता, चीफ फार्मासिस्ट जितेंद्र दुबे समेत छह स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी थी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति बेड पर शराब के नशे में सोया है। वहीं कुछ देर बाद उसने इमरजेंसी के अंदर उल्टी कर दी। इसकी जानकारी होते ही हरकत में आए प्रिंसिपल ने शुक्रवार को दिन में इमरजेंसी का निरीक्षण किया। वहां मौजूद कर्मचारियों को हिदायत दी। प्रिंसिपल ने उस दिन इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर समेत छह कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


उन्होंने वायरल वीडियो को डीएम और एसपी को भी कार्रवाई के लिए भेजा है। इसके अलावा प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित किया है। कमेटी में सीएमएस डॉ. एचएस राय और डॉ. दिलीप कुमार शामिल हैं। चर्चा है कि जो व्यक्ति शराब के नशे में दिख रहा है वह जिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी का करीबी है। इमरजेंसी में उसकी काफी दखल रहती है। सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed