फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drunk driver kept ramming the container, there was chaos on the road for 20 minutes

Kushinagar News: नशे में चालक दाैड़ाता रहा कंटेनर, 20 मिनट तक सड़क पर रही अफरा-तफरी

Sat, 05 Sep 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver kept ramming the container, there was chaos on the road for 20 minutes
चन्दरपुर गोबरही के पास डीसीएम कन्टेनर व बाइक टकर में सुबाष पांडेय की मौत के बाद रोते पिता महेन्
रामकोला/लक्ष्मीगंज। पडरौना-रामकोला मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे नशे में चालक कंटेनर दाैड़ाता रहा। 20 मिनट तक सड़क पर अफरा-तफरी मची रही। राहगीर सड़क छोड़कर भागते रहे।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली और रामकोला पुलिस सूचना पर ट्रक को लोगों के प्रयास से रोका। करीब बीस मिनट इतना भयावह था कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। हादसे में साइकिल सवार चंद्रेश राजभर और बाइक सवार सुभाष पांडेय अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। इनकी मौत की खबर मिलने पर थाने पर पहुंचे घर वाले शव देख दहाड़े मारने लगे। धनौजी खास के चंद्रेश (15) साइकिल से कृष्ण जन्माष्टमी पर बहन के घर गोबरही के लिए निकला था। पडरौना-रामकोला मार्ग पर चंदरपुर गांव के पास पीछे से कंटेनर चालक ने कुचल दिया। आस-पास लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने कंटेनर की गति बढ़ा दी और भागने लगा।
विज्ञापन

इसके पहले कंटेनर चालक ने जटहा बाजार क्षेत्र के सोनवल गांव निवासी बाइक सवार मोतीलाल यादव (36) को पडरौना कोतवाली क्षेत्र में कुचल दिया। इसके बाद रामबर बुजुर्ग निवासी 28 वर्षीय सुभाष पांडेय की बाइक पर कंटेनर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीर सड़क छोड़कर भागने लगे। सड़क किनारे लगीं दुकानें हटा ली गईं। लोगों का कहना था कि अगर चालक को घेराबंदी कर रोका नहीं गया होता, तो कई राहगीरों की जान ले लिया होता। सुभाष पांडेय अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वह एक रसोई गैस एजेंसी पर काम करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे।

उनकी मौत की सूचना पर पिता रामकोला थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगे। चंद्रेश की मां व परिवार के सदस्य थाने में दहाड़े मारकर रो रहे थे। दोनों परिवारों को बिलखता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटे परिवार में मौत की खबर से उदासी छा गई। भजन-कीर्तन की जगह चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed