फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dr. Chandrabhushan became the president and Akhilesh became the district secretary of Bharat Vikas Parishad.

Kushinagar News: डाॅ. चंद्रभूषण अध्यक्ष और अखिलेश बने भारत विकास परिषद के जिला सचिव

Mon, 27 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dr. Chandrabhushan became the president and Akhilesh became the district secretary of Bharat Vikas Parishad.
कसया। भारत विकास परिषद जनपद शाखा की एक बैठक शनिवार शाम महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केशव नगर कसया में हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने डा. चंद्रभूषण सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया को जिलाध्यक्ष, अखिलेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य, किसान इंटर कॉलेज साखोपार को जिला सचिव (महामंत्री) और डा. वैद्यनाथ प्रसाद गुप्त को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही सेवा गतिविधि संयोजक देवेंद्र कुमार राय, संस्कार संयोजक नवनाथ दूबे, पर्यावरण संयोजक दिवाकर राव, संपर्क संयोजक विरेश कुमार राय और महिला सहभागिता संयोजक की डा. स्नेहा कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सह विभाग संघचालक डा. चंद्रशेखर सिंह और डा. शुभलाल को संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश प्रसाद गुप्त, पंकज श्रीवास्तव, ओमप्रकाश जायसवाल, डा. अरुण प्रताप सिंह, ओमप्रकाश गुप्त सहित 31 सदस्य मनोनीत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुआ। क्षेत्रीय संगठन मंत्री खंडेलवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद एक संभ्रांत, प्रबुद्ध एवं संपन्न व्यक्तियों का गैर राजनीतिक संगठन है, जो समाज के उत्थान एवं वंचित वर्गों के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। संचालन प्रांतीय सचिव डा. दम्पति कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed