{"_id":"690cf9f4121f4fea010a0681","slug":"dog-chews-off-two-toes-of-woman-panic-grips-people-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148477-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला के पैर की दो अंगुली चबा गया कुत्ता, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला के पैर की दो अंगुली चबा गया कुत्ता, दहशत में लोग
Fri, 07 Nov 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
दुबरहा में डंडा लेकर खड़े युवक। स्रोत-स्रोशल मीडिया
फाजिलनगर/जोकवा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू सोमालीपट्टी गांव में 60 वर्षीय सुभावती देवी पर बुधवार की रात एक कुत्ते ने हमला कर दिया। परिजन जब तक उन्हें बचाने के लिए पहुंचे, कुत्ता महिला के एक पैर की दो अंगुली नोंच कर भाग गया। इसके बाद आसपास के घरों से भी लोग लाठी-डंडा लेकर निकले, लेकिन कुत्ता पकड़ा नहीं जा सका। घायल महिला को पहले फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, फिर बाद में मेडिकल कॉलेज में उपचार हुआ। कुत्ते के हमले के बाद गांव वाले दहशत में हैं।
रहसू सोमालीपट्टी गांव निवासी सुभावती देवी बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इस दौरान एक कुत्ता आया और अचानक हमला कर उनके पैर की दो अंगुली नोंच कर भाग गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों और आसपास के घरों से लोग लाठी डंडा लेकर निकले। गांव में कुत्ते को दौड़ाने लगे, लेकिन कुत्ता भाग निकला। इसके बाद परिजन महिला को सीएचसी पर लेकर गए, जहां देर रात तक इलाज हुआ।
दर्द से आराम नहीं होने पर डॉक्टर ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज हुआ। गांव वालों का कहना है कि जिस कुत्ते ने हमला किया है, वह गांव में इससे पहले कभी नहीं दिखा। बृहस्पतिवार को गांव के लोग पूरे दिन सतर्क रहे और हाथों में डंडा लेकर घरों से निकल रहे थे। गांव वालों ने कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
सौरहा खुर्द में कुत्ते का आतंक...एक माह में 30 लोगों पर किया हमला
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव के दुबरहा टोले में पिछले एक माह से कुत्ते का आतंक बना हुआ है। एक ही कुत्ता गांव वालों को दहशत में डाल दिया है। एक महीने में गांव के 30 लोगों को यह कुत्ता काट चुका है। इससे पूरे गांव के लोग डरे हुए हैं। लोग दिन ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। दिन में भी लोग हाथों में डंडा लेकर घरों से निकल रहे हैं।
गांव वालों के अनुसार कुत्ता अचानक झाड़ियों या गलियों से निकलकर राहगीरों, बच्चों और महिलाओं पर हमला कर दे रहा है। कई बार तो वह एक ही व्यक्ति को दो बार काट चुका है। इससे लोग परेशान हैं और घरों से बच्चों को नहीं निकलने दे रहे हैं। खेती किसानी या बाजार जाने के लिए लोग कई बार सोच रहे हैं। इसके बाद हाथों में डंडा लेकर निकल रहे हैं।
कुत्ते के शिकार बने लोगों में मिथिलेश, ध्रुपनरायण, रंजीत, छोटेलाल, राजकुमार, प्रिंस, रामभादेवी, रामधार, दुर्गेश, अमरचंद, हीरा, राजेश्वर, संदीप समेत करीब 30 लोग शामिल हैं। कई घायल अब भी इलाज करा रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि घटना की जानकारी पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई टीम गांव नहीं पहुंची। लोगों ने बताया कि बच्चे विद्यालय जाने से डर रहे हैं और महिलाएं खेतों या बाजार तक नहीं जा पा रही हैं।
सौरहा खुर्द के ग्राम प्रधान शंभू गुप्ता का कहना है कि ग्रामसभा के पास कुत्ते को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। गांव वालों की शिकायत मिल रही है। मैं खुद बचकर घरों से निकल रहा हूं, इसके लिए शिकारी से बात किया गया हूं, जल्द ही कुत्ते को पकड़वा लिया जाएगा।