Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diwali: Buses to Delhi and Lucknow to increase

दीपावली : दिल्ली और लखनऊ के लिए बढ़ेंगे बसों के फेरे

Mon, 13 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Diwali: Buses to Delhi and Lucknow to increase
पडरौना। दीपावली और छठ पूजा के देखते हुए रोडवेज ने विशेष तैयारी की है। खासतौर पर दिल्ली और लखनऊ रूट पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे। इसके साथ ही डिपो की सभी बसों को मार्गों पर संचालित किया जाएगा। जिससे यात्रियों की भीड़ को संभाला जा सके। दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों का आवागमन बढ़ जाता है। लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष दिक्कत होती है, चूंकि उनकी सीधी बस नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

ट्रेनों में भीड़ रहती है। ऐसे में यात्री परेशान होते हैं। यही कारण है कि रोडवेज ने दूरस्थ स्थानों के पहल करते हुए उन रूटों पर अधिकाधिक बसें चलाने का निर्णय लिया है जहां पर यात्रियों की संख्या अधिक है। जिले के तमाम लोग दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में काम करते हैं, ये लोग दीपावली पर अपने घर आते हैं। उनकी सुविधा के लिए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लखनऊ और कानपुर में भी क्षेत्र के कई लोग काम करते हैं। वे भी छठ पूजा, दीपावली पर यह लोग अपने घरों को जाते हैं। इस वजह से लखनऊ और कानपुर रूट पर भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। डिपो की सभी 40 बसों को मार्गों पर दौड़ाया जाएगा। वैसे दीपावली पर निगम चालकों, परिचालकों के लिए विशेष प्रोत्साहन भत्ते का ऐलान करता है। हालांकि अभी इसका आदेश नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही आदेश आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed