फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   District-level trials for the athletics team today.

Kushinagar News: एथलेटिक्स टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आज

Sun, 20 Sep 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
District-level trials for the athletics team today.
पडरौना। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 20 सितंबर को सुबह नौ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में होगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 21 सितंबर को सुबह 11 बजे महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया, गोरखपुर में होगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 29 और 30 सितंबर को बरेली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पुरुष और महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के साथ 110 मीटर हर्डल्स, 400 मीटर हर्डल्स, लंबी कूद, त्रिकूद, ऊंची कूद, पोल वॉल्ट, गोला फेंक, चक्का फेंक, जेवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, 4×100 मीटर और 4×400 मीटर रिले स्पर्धाएं होंगी। क्रीड़ा अधिकारी ने जिले के सभी प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्यों से अपने विद्यालय-महाविद्यालय के सीनियर आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को ट्रायल में भेजने की अपील की है। जिला स्तरीय ट्रायल में केवल कुशीनगर जिले के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

अभिलेख साथ लाना अनिवार्य ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय का पात्रता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड अथवा नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण-पत्र और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना होगा। निर्धारित अभिलेख प्रस्तुत करने के बाद ही खिलाड़ी को जिला एवं मंडलीय चयन/ट्रायल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed