फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dispute in the village, case filed against a youth travelling in Hyderabad train

Kushinagar News: गांव में हुआ विवाद, हैदराबाद की ट्रेन में सवार युवक पर केस

Mon, 09 Jun 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute in the village, case filed against a youth travelling in Hyderabad train
अहिरौली बाजार। स्थानीय पुलिस के एक कारनामे की चर्चा तेज है। क्षेत्र के मंगलपुर निवासी रामदौड़ गौड़ ने 31 मई की रात आठ बजे गांव के ही कुछ लोगों पर धमकी देने के आरोप में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बिना जांच किए हैदराबाद जा रहे एक युवक व एक अपने घर में बैठे 65 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मंगलपुर निवासी रामदौड़ गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज व धमकी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने बिना जांच किए तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मुकदमा लिखे जाने के बाद जब विवेचक द्वारा पूछे जाने पर तीनों नामजद आरोपियों को पता चला तो उन लोगों ने विवेचक से बताया कि जिस समय की घटना दिखाई गई है उस समय शाहिल गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा था और गामा सिद्धीकी अपने ही घर में मौजूद थे। जहां उनके घर में कैमरा लगा हुआ है। लोगों ने इस फर्जी मुकदमे का निष्पक्ष जांच कराने की मांग है।
विज्ञापन

वही समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने भी सोशल मीडिया पर थाना प्रभारी निरीक्षक पर फर्जी मुकदमा लिखने का आरोप लगाते हुए एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने यह लिखा है कि थाना प्रभारी फर्जी मुकदमा लिखना बंद करें नहीं तो थाने का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में जब शाहिल से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उसने बताया कि 31 मई को भोर में करीब पांच बजे गोरखपुर टू हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे थे। जिस समय की घटना का जिक्र किया गया है उस समय हम ट्रेन में सफर कर रहे थे। घटना के 12 घंटे पहले ही ट्रेन में बैठ गए थे। इस संबंध आरोपी गामा सिद्दीकी ने बताया कि घटना के समय मैं अपने घर में था। उसके घर में कैमरा लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहे तो फुटेज चेक किया जा सकता है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा तहरीर के आधार पर लिखा जाता है। उस समय कोई जांच नहीं की जाती है। मुकदमे में विवेचना कर रहे एसआई राजनारायण यादव ने बताया कि हमें भी पता चला है कि शाहिल नाम का युवक घर पर नहीं था। युवक का सीडीआर निकलवाया जाएगा अन्य साक्ष्य के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed