फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diarrhea and fever patients increased due to changing weather

Kushinagar News: बदलते मौसम में डायरिया और बुखार के बढ़े मरीज

Sat, 09 Aug 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea and fever patients increased due to changing weather
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद 
पडरौना। बारिश और बादलों के कारण मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज बारिश के बाद हवाएं तो कभी उमस से गर्मी हो जाती है। इस कारण संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सर्दी, बुखार और डायरिया की चपेट में आकर लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मेडिकल कालेज की ओपीडी में रोजाना मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ओपीडी में करीब 900 से अधिक मरीज चिकित्सक को दिखाने पहुंचे। तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। बड़ों के साथ ही बच्चों में भी डायरिया, सर्दी, बुखार और एलर्जी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।लोगों ने कहा कि बारिश का मौसम अपने साथ कई प्रकार की समस्याएं लेकर आता है। जलभराव होने से इस मौसम में मच्छर पनपने लगते हैं। इससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के में इन दिनों बुखार और डायरिया के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। मरीजों में मलेरिया, उल्टी-दस्त और पेट में दर्द के लक्षण सामने आ रहे हैं। इस समय इन बीमारियों से जूडे प्रतिदिन ओपीडी में 15 से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे है। पीकू वार्ड में भर्ती हैं 26 मरीज ः जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिलीप ने बताया कि संक्रामक रोग के रोगियों को पीकू वार्ड में भर्ती किया जा ता है। इस समय सर्दी जुखाम, निमोनिया, पिलिया सहित अन्य बिमारियों से जूडे गंभीर 26 रोगियों इस वार्ड में भर्ती किया गया है। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed