फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dhirendra Shastri's helicopter stopped for a while in Kushinagar, was going to Bihar

UP: बोले धीरेंद्र शास्त्री- ये देश महराणा प्रताप, शिवाजी जैसे वीरों का- औरंगजेब का बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

Thu, 06 Mar 2025 05:35 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 05:35 PM IST
सार

बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले स्थित भोरे में आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में जाने के लिए बृहस्पतिवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार्टर प्लेन से उतरे के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। पंद्रह मिनट कर धीरेंद्र शास्त्री कुशीनगर एयरपोर्ट पर रहने के बाद सड़क मार्ग से बिहार के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri's helicopter stopped for a while in Kushinagar, was going to Bihar
धीरेंद्र शात्री कुशीनगर में एक निजी आवास पर भी थोड़ी देर रहे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिंदू समाज जागृत हो रहा है। इसके चलते हिंदुओं की दिशा और दशा दोनों बदल रही है। पुन: प्राचीन संस्कृति का ध्वजा पताका विश्व में फहराएगा। अब हर हाल में भारत हिंदू राष्ट्र बन कर रहेगा।
विज्ञापन

ये बातें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने कही।

बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले स्थित भोरे में आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में जाने के लिए बृहस्पतिवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार्टर प्लेन से उतरे के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कुशीनगर ज्ञान और तप की धरा है। इसका कण-कण पवित्र है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कथा के आयोजन का उद्देश्य बिहार वासियों में सनातन का प्रचार करना। हर हाल में हिंदू मजबूत हो। हिंदू कटे न, हिंदू बंटे न। यही उद्देश्य लेकर जीवन जी रहा हूं। उसी जीवन यात्रा के क्रम में यहां आना हुआ है। बिहार से मेरा पुराना नाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा में सपा के विधायक अबू आसिम आजमी के मुस्लिम शासक औरंगजेब को महिमा मंडित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस देश में छत्रपति शिवाजी की वीर गाथा गाई जाए, छत्रपति सम्भा, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई के वीरता की चर्चा हो, वहां औरंगजेब जैसे व्यक्ति की प्रशंसा हो इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ और हो नहीं सकता।


देश की बयार बदल रही है। देश की दशा और दिशा दोनों बदल रही है। एक-एक करके सब चुकेगा। निश्चित रूप से पुन: प्राचीन भारतीय संस्कृति का ध्वजा-पताका फहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed