फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers put their problems before the MLA in the public meeting

Kushinagar News: जन चौपाल में ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखीं समस्याएं

Fri, 04 Sep 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers put their problems before the MLA in the public meeting
कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के परसौना खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को विधायक पीएन पाठक की अध्यक्षता में जनचौपाल का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन और आवास सहित विभिन्न समस्याएं विधायक पीएन पाठक के सामने रखीं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और न्यायसंगत निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनचौपाल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया जी अक्षय दीपक, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार, पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र सिन्हा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने भी अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ मद्धेशिया ने किया। इस दौरान मंडल महामंत्री चंद्रबली गौड़, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, गयाश आलम, आदित्य त्रिपाठी, सुनील कौशिक, राजीव सिंह, प्रदीप कुशवाहा, संजय राव, विनोद तिवारी, प्रदीप मिश्रा, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed