{"_id":"6a99cd2b5c038d52b106dc62","slug":"players-selected-for-division-level-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-167139-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 11 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 11 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
पडरौना। जिले के हॉकी खिलाड़ियों ने मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हॉकी के 11 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। अब चयनित खिलाड़ी गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने हॉकी के विभिन्न कौशल का प्रदर्शन किया। खेल मैदान पर खिलाड़ियों की गति, ड्रिब्लिंग, पासिंग, गेंद पर नियंत्रण और गोल करने की क्षमता को परखा गया। प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने चार खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। गोरखपुर क्षेत्रीय स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रशिक्षण देने की है। मंडल और प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
इन खिलाड़ियों का हुआ है चयन : जिला स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में राज खरवार, सूर्य गोंड, आदित्य उपाध्याय, शिवम गुप्ता, सरीफ मोहम्मद, अरुण कुमार, मनीष कुमार शर्मा, विशाल, रज्जाक खान, कृष्णा और आजाद समेत कुल 11 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। मंडल स्तर चयन होने के बाद इन खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय टीम में जगह मिलेगी, जो प्रदेश स्तरीय सीनीयर बालक हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।