फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three crore will be spent on education of children in co-located schools

Kushinagar News: को-लोकेटेड स्कूलों में नौनिहालों की पढ़ाई पर खर्च होंगे तीन करोड़

Fri, 04 Sep 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three crore will be spent on education of children in co-located schools
पडरौना। जिले के नौनिहालों की पढ़ाई अब किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगी। बच्चों को रंगीन और रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक केंद्र को एक हजार रुपये महीने के हिसाब से वर्ष में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश से पहले तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में संचालित कुल 2,918 को-लोकेटेड केंद्रों में से 1,626 आंगनबाड़ी केंद्र और 1,292 केंद्र परिषदीय विद्यालयों के परिसर में संचालित होते हैं। इन केंद्रों पर कक्षा एक में प्रवेश से पहले बच्चों को अक्षर ज्ञान के साथ अन्य बुनियादी जानकारी दी जाती है। अब इन केंद्रों पर स्टेशनरी उपलब्ध होने से गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इस पहल के लिए जिले को 2.91 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। प्रत्येक को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र को स्टेशनरी खरीदने के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से धनराशि मिलेगी। यह राशि दस महीने के लिए दी जाएगी। यानी प्रत्येक केंद्र को कुल 10 हजार रुपये मिलेंगे। यह धनराशि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed