फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees took a dip of faith

Kushinagar News: नारायणी नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 07 Apr 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip of faith
चैत्र वरणी पर्व पर भैसहां स्थित नारायणी में डुबकी लगाकर पूजा करते श्रद्धालु।संवाद
फोटो
विज्ञापन

कढ़ाई चढ़ाकर मां को भेंट किया प्रसाद, गोदान कर किया दान-पुण्य
संवाद न्यूज एजेंसी
खडडा। चैत्र वरणी पर्व पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोग भैंसहा गांव स्थित नारायणी में स्नान कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। मोक्ष की कामना से कई लोगों ने गोदान भी किया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में पूड़ी और हलवा बनाकर मां को प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे मेला का लोगों ने आनंद लिया।
चैत्र पूर्णिमा को बृहस्पतिवार की भोर से ही श्रद्धालु गंडक नदी में स्नान करने के लिए पहुंचने लगे। महिलाएं मंदिर परिसर में पूड़ी और हलवा का प्रसाद बनाई। इसके बाद कपूर, सिंदूर, सूखा मेवा आदि नदी और मां दुर्गा के मंदिर में चढ़ाकर पूजन की।
विज्ञापन

मोक्ष की कामना के लिए श्रद्धालुओं ने गाय की पूंछ पकड़ कर गोदान किया। मेला परिसर में मुंडन समेत अन्य धार्मिक कार्य किए गए। इसके बाद नौका बिहार का लोगों ने आनंद लिया। मंदिर परिसर में लगे मेले में झूला, मौत का कुआं आदि का बच्चों ने खूब आनंद लिया। लोगों की सुरक्षा और मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था के लिए खड्डा थाने के एसएचओ अमित शर्मा की अगुवाई में काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
लोगों ने की सरकारी मेला घोषित करने की मांग
खड्डा। नारायणी नदी के दुर्गा मंदिर परिसर में हर वर्ष करीब ढाई लाख श्रद्धालु चैत्र वरणी पूजा में शामिल होते हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से यहां कोई विशेष इंतजाम नहीं किया जाता।
मेला के दौरान स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय, विश्रामालय, पार्किंग आदि जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने सरकारी मेला घोषित कर मेला के दौरान बेहतर इंतजाम कराने की मांग की है।

इस मेले में नेपाल के नवल परासी व पालपा आदि जगह से आए गौतम श्रेष्ठ, सुमित्रा श्रेष्ठ, किशोर गुरूंग, रामचंद्र उपाध्याय व देवरिया के महंत कुशवाहा, मालती देवी, नंदनी, बालेश्वर, बगहा (बिहार) के बृजकिशोर शाह, नथुनी प्रसाद, लक्ष्मण उरांव, गोपालगंज के विश्वनाथ महतो, केसरी महतो, जयप्रकाश विश्वकर्मा, गोरखपुर के सुरेश दास, जयंती देवी, सुखराजी, महराजगंज के जनार्दन, पुष्पा देवी, जंत्री दूबे, नवल विहारी और क्षेत्र के सुरेश यादव, श्लोक जायसवाल, मुन्ना, रामानंद गिरी, सत्यनारायण आदि ने बताया कि मन्नत मांगी थी, वह पूरी हो गई है। मां नारायणी व मां दुर्गा की महिमा अपार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed