{"_id":"6a18ab932de919f41f08ee7b","slug":"depot-closure-leaves-pumps-dry-silence-prevails-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-160752-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिपो बंद होने से पंपों पर सूखा, पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिपो बंद होने से पंपों पर सूखा, पसरा रहा सन्नाटा
Fri, 29 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को चहल-पहल नहीं दिखाई दी है। इसकी वजह तेल का अभाव रहा। जिसके चलते जहां चहल-पहल रहती थी,वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ था। यह हालात एनएच-28 से लेकर देहात इलाके तक के संचालित पेट्रोल पंपों की रही। जबकि जिला पूर्ति विभाग जिले में महज दस पेट़्रोल पंपों के ही ड्राई होने का दावा कर रहा है। जबकि एक पंप संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि त्योहार के वजह डिपो बंद रहा है। इसलिए दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप ईंधन के अभाव में सूखे पड़े हैं।
गौरतलब है कि बकरीद के त्योहार के चलते डिपो बंद रहा। जिसके चलते बीते बुधवार से ही डिपो में पहुंचे रहे टैंकरों को तेल की आपूर्ति नहीं की जा सकी। ऐसे में पंपों पर मौजूद तेल बृहस्पतिवार की सुबह होते-होते खत्म हो गया और पंप ड्राई हो गए हैं। पंप संचालकों के मुताबिक अब उन्हें ईंधन की आपूर्ति शुक्रवार की सुबह करीब 10:0 बजे के बाद ही हो पाएगी। इसकी वजह यह है कि किल्लत व कटौती के दौर में तेल कंपनियों के हस्तक्षेप के बाद ही ऑनलाइन लोड की प्रक्रिया आगे बढ़ पा रही है। ऐसे में पंप संचालकों की परेशानी काफी बढ़ गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 10 पेट्रोल पंप ईंधन के अभाव में ड्राई हैं। इसमें दो हिंदुस्तान पेट्रोलियम व चार-चार भारत व इंडियन ऑयल के संचालित पंप शामिल हैं। त्योहार के वजह से डिपो से तेल का वितरण नहीं हो पाया है।