फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   demsel body not found in canal

Kushinagar News: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूदी युवती का दूसरे दिन नहीं चला पता

Mon, 31 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
demsel body not found in canal
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है युवती
विज्ञापन

पट्टीदार के घर आए एक रिश्तेदार और युवती पकड़े गए थे आपत्तिजनक हाल में
उसके बाद नहर में कूदी थी युवती

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूदी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। उसे खोजने के लिए गोताखोर लगाए गए थे। युवती की मां ने बताया कि पट्टीदार के घर आए एक रिश्तेदार के साथ उसकी बेटी आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई थी, जिसके बाद वह गांव के बगल में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद गई थी।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र की ही निवासी युवती की मां ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके पट्टीदार के घर शनिवार को एक रिश्तेदार आया था। वह रिश्तेदार और महिला की पुत्री आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिए गए थे। इसके बाद युवती गांव के बगल में स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में जाकर कूद गई थी। नहर में पानी अधिक होने के कारण वह बह गई। इसकी जानकारी होने पर खोजबीन के लिए गोताखोर लगाए गए, लेकिन रविवार को भी उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल में मामला प्रेम संबंध का सामने आ रहा है। युवती की मां ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह नहर में कूद गई। काफी खोजबीन हुई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। युवती के मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed