{"_id":"6508b4049c927b04a30c4047","slug":"demand-for-electricity-supply-as-per-schedule-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4771-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने की मांग
Tue, 19 Sep 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। क्षेत्र के नाहर छपरा मुसहर बस्ती में पूर्वांचल किसान यूनियन की तरफ से सोमवार को चौपाल लगाया गया। इसमें नाहर छपरा, जंगल विशुनपुरा और कुरमैल गांव के लोगों ने बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए शिड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति की मांग की।
पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के गांव में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। सीएम के प्राथमिकताओं में शामिल मुसहर बाहुल्य क्षेत्रों में बिजली हमेशा गुल रहती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। 24 घंटे में दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही, जबकि आस-पास के अन्य गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो रही है। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र शिड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। चौपाल का संचालन कैलाश मुसहर ने किया।
इस दौरान कैलाश मुसहर, सुदामा मुसहर, सुभावती मुसहर, रीना मुसहर आदि मौजूद रहीं।