फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a youth found on railway track, not identified

Kushinagar News: रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 10 Aug 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on railway track, not identified
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड स्थित बंजारी पट्टी गांव के पास शनिवार शाम एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक का चप्पल कुछ दूरी पर पड़ा था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के पास रेलवे लाइन पर करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना पर एसआई संजय प्रजापति ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक युवक के शरीर पर नीला शर्ट व काला पैंट था। उसके हाथ में रक्षाबंधन बंधा था। घटना स्थल से कुछ दूर उसका चप्पल पड़ा था। पुलिस उसके शिनाख्त के प्रयास में है। प्रथम दृष्टया उसके आसपास के ही किसी गांव के होने की बात सामने आ रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने की तैयारी में थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed