{"_id":"5feb6eac8ebc3ecd6d668fdf","slug":"dead-body-found-near-temple-kushinagar-news-gkp378828553","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के नजदीक शख्स का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के नजदीक शख्स का शव मिला
विज्ञापन
मंदिर के नजदीक शख्स का शव मिला
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में चेड़ा देवी मंदिर के पास मंगलवार की दोपहर बाद खेत में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त खभराभार गांव के अगली टोला निवासी भगवंत साहनी के रूप में हुई। वे सुबह ईंट-भट्ठे पर काम करने घर से निकले थे।
लोगों ने बताया कि पैदल जा रहा व्यक्ति चेड़ा देवी मंदिर के गेट के पास खेत में गिर गया। काफी देर तक शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज मथौली धर्मदेव चौधरी पहुंचे तो शख्स की मौत हो चुकी थी। कपड़ों की तलाशी ली गई तो जेब से एक डायरी मिली, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था। उस नंबर पर फोन किया गया तो उसकी शिनाख्त हुई। ग्राम प्रधान अवधेश साहनी व गांव के अन्य लोग पहुंचे। एसओ मिथिलेश्वर कुमार राय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण पता नहीं चल सका है।