फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CRPF soldiers posted in Arunachal Pradesh merged into Panchatatva

Kushinagar News: पंचतत्व में विलीन हुए अरुणांचल प्रदेश में तैनात सीआरपीएफ जवान

Thu, 26 Oct 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
CRPF soldiers posted in Arunachal Pradesh merged into Panchatatva
- पुलिस ने गार्ड ऑफ आनर देकर दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा महुअवां बुजुर्ग के गोंड़ टोला निवासी सीआरपीएफ के जवान हरेश प्रसाद गुप्ता की अरुणाचल प्रदेश में हृदयाघात से मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव गांव पहुंचा, जहां पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इसके बार परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग पर स्थित महुअवां बुजुर्ग गांव के गोंड़ टोला निवासी 55 वर्षीय हरेश प्रसाद गुप्ता बीते 30 वर्ष से सीआरपीएफ में जवान के रूप में देश की सेवा कर रहे थे। उनकी तैनाती अरुणांचल प्रदेश में थी। वहां वे सड़क सुरक्षा संगठन में बतौर इंजीनियर सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन

बीते 21 अक्तूबर को ड्यूटी के दौरान ही उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। ड्यूटी पर तैनात अन्य साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर दिया। हृदयाघात से हुई उनके मौत की सूचना अधिकारियों ने दूरभाष से परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गया। उनकी पत्नी रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। मृत जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह गांव पहुंचा। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मृतक के घर पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।


00000
मिलनसार व्यक्तित्व के थे हरेश



हरेश की दो पुत्रियां श्वेता (25), ज्योति (20) और एक पुत्र मनीष (23) की हालत बेसुध हाे गई है। वे कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। गांव के लोगों ने बताया कि हरेश व्यवहार कुशल और मिलनसार थे। गांव आने पर लोगों से बड़ी ही विनम्रता और गर्मजोशी से मिलते थे। जब उनके मौत की सूचना गांव वालों को मिली तो पूरे गांव में उदासी छा गई। हर कोई भावुक था। उनके निधन से गांव में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed