फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crooks on police radar, action will also be taken against those who interfere in elections

Kushinagar News: पुलिस के राडार पर बदमाश, चुनाव में संक्षण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crooks on police radar, action will also be taken against those who interfere in elections
पडरौना। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पिछले लोकसभा चुनाव से अब तक उभरे बदमाशों की कुंडली खंगाली जा रही है। जिला बदर और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस गांवों में जाकर चुनाव प्रभावित करने वाले संदिग्ध लोगों की भी सूची तैयार कर रही है। चुनाव से पहले 20 से अधिक बदमाशों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा सकती है। चुनाव प्रभावित कर सकने वाले आठ बदमाशों पर पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की है। एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी ने बताया कि चुनावी फायदे के लिए में बदमाशों को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिहार से सटा होने के कारण जिले में बिहार के बदमाश भी चुनाव में दखल देते हैं। ये बदमाश सफेदपोशों के संरक्षण में भ्रमण कर वोट प्रभावित करने का कार्य करते हैं। पुलिस के रिकाॅर्ड के अनुसार, अभी 80 हिस्ट्रीशीटर जिले से बाहर हैं। इनमें अधिकतर कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं। बीट सिपाही और हलका दरोगा इनसे संपर्क करते रहते हैं और मोबाइल पर बातचीत के बाद परिजनों से मिलकर इनके घर आने-जाने की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2014 और 2017 के चुनाव में कुशीनगर जिले में कई स्थानों पर छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद हुए थे। इस चुनाव में किसी तरह का कोई विवाद न हो, इसे ध्यान में रखकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अपराध से नाता रखने वाले 20 बदमाशों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में है। एसपी की ओर से बार्डर क्षेत्र से जुड़े थानाध्यक्षों को गांव के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर ऐसे बदमाशों की सूची बनाने और गांव में आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों की जानकारी लेने के आदेश दिए गए हैं। बूथों पर भी पुलिस पहुंच रही है। लोगों से संपर्क कर गांव की गतिविधियों की जानकारी ले रही है। पुलिस 107/16 में लोगों को पाबंद करना भी शुरू कर दिया है। पाबंद लोगों के घर न सिर्फ नोटिस भेजा जाएगा, बल्कि पुलिस उनके घर पहुंचेगी और चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए लोगों की अपील करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-चुनाव प्रभावित करने वालों की सूची बनाकर कार्रवाई की जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को बूथों पर पहुंचकर वोटरों से मिलकर चुनाव से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी के लिए निर्देश दिए गए हैं। कुछ बदमाशों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा सकती है। उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। आठ पर जिला बदर की कार्रवाई हुई है। चुनाव के दौरान बदमाशों को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों पर भी कार्रवाई की जाएगी। -अभिनव त्यागी एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed