{"_id":"5766e2504f1c1bdd5a11bc6e","slug":"young-man-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
Kushinagar
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया-पडरौना मार्ग पर स्थित जानकीनगर तिराहे पर रविवार दोपहर चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कसया एसओ ने शव को कब्जे में ले लिया।
रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली पडरौना क्षेत्र के गांव जंगल नाहरछपरा निवासी 28 वर्षीय राजेश कुशवाहा पुत्र भुक्खल कुशवाहा साढ़ी बुजुर्ग गांव से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह जानकीनगर तिराहे पर पहुंचे कि पीछे से कसया से पडरौना की तरफ आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हेें अपनी चपेट में ले लिया।
जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते चार पहिया वाहन का चालक वाहन के साथ वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि मृतक के पिता की तरफ से दी गयी तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चार पहिया वाहन के साथ भागने वाले चालक की तलाश की जा रही है।