फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two killed in accidents, many wounded

हादसों में दो की मौत, कई घायल

Sat, 21 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 21 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जटहां थानाक्षेत्र के सोनवल गांव के निवासी संतोष यादव (35) अपनी बाइक से रिजवान (19) के साथ शनिवार की सुबह पिपरा बाजार की ओर जा रहे थे। खां खड्डा में स्कूल बस से साइड लेने की कोशिश में टक्कर लग गई, जिससे संतोष यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उनके साथी रिजवान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
शनिवार को दिन के लगभग 11 बजे पडरौना कोतवाली क्षेत्र के हरका चौराहे के मोड़ पर एक टेंपो पलट गया। इससे टेंपो में बैठी हरका घूरमल की रीना देवी (45), तुर्कपट्टी की लालता देवी (35) और तुर्कपट्टी थाने के खिरिया निवासी राकेश मद्धेशिया (25) सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए। चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार निजी बस की चपेट में आ जाने से शनिवार की शाम बाइक सवार मनोज कुशवाहा (24) निवासी रामपुर खुर्द थाना नेबुआ नौरंगिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर बैठे इसी थानाक्षेत्र के भुड़भुड़वा गांव के निवासी सुरेश कुशवाहा को हल्की चोटें आईं।

मनोज कुशवाहा एक दवा कंपनी में सेल्समैन थे और शाम को कुबेरस्थान के रास्ते घर लौट रहे थे कि करमा बाबा स्थान के पास हादसे के शिकार हो गए।
तीन वर्ष पूर्व ही मनोज की शादी हुई थी। पुलिस से सूचना मिलने पर मनोज के परिवारीजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज के चाचा रामाश्रय कुशवाहा की तहरीर पर कुबेरस्थान पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed