फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The driver of the vehicle fled the knockout

चालक को पीटकर वाहन लेकर भागे

Thu, 24 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खड्डा/छितौनी। महराजगंज जिले से चार पहिया वाहन रिजर्व कराकर ला रहे बदमाश बृहस्पतिवार को सालिकपुर पुलिस चौकी से कुछ दूर चालक को पीटकर नीचे धकेल दिए और गाड़ी लेकर बिहार की ओर भाग गए। चालक ने बिहार के नौरंगिया थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे से कुछ लोग खड्डा जाने के लिए चार पहिया वाहन भाड़े पर तय किए। निचलौल निवासी चालक श्रवण कुमार गाड़ी लेकर खड्डा पहुंचे तो उन लोगों ने चालक को प्रलोभन देकर बिहार के हरनाटाड़ चलने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन

चालक के मुताबिक वे हनुमानगंज थानाक्षेत्र के पनियहवा पहुंचे और शराब पी। उसके बाद एनएच 28बी के रास्ते खड्डा थाना के बिहार बार्डर पर स्थापित सालिकपुर पुलिस पिकेट पार करके बिहार सीमा में दाखिल हो गए और सुनसान जगह देखकर चालक को पीटकर वाहन से बाहर धकेल दिए और गाड़ी लेकर भाग गए। किसी तरह से श्रवण बिहार के नौरंगिया थाने पहुंचे और आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगहां एसपी आनंद कुमार भी नौरगिया थाने पहुंच गए और पुलिस को छानबीन का निर्देश दिया। बगहां के डीएसपी राजगुरु ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की शुरूआत यूपी से हुई है इसलिए एफआईआर वहीं होगा। इसकी जानकारी नौरंगिया पुलिस के जरिए यूपी पुलिस को दी जा रही है। साथ ही छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed