{"_id":"57aa22984f1c1b0445ee46b8","slug":"sexual-haresment-of-school-going-girl-beaten-on-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जाते वक्त छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जाते वक्त छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव से कस्बे के इंटर कॉलेज में पढ़ने आ रही नाबालिग छात्रा के साथ मंगलवार सुबह मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा की पिटाई भी की। छात्रा का आरोप है कि मनबढ़ों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस मामले में आरोपी युवकों के घरवालों ने भी पुलिस में छात्रा के विरुद्ध शिकायत की है।
मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा खड्डा स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने आ रही थी। छात्रा का आरोप है कि रास्ते में सुनसान देखकर कुछ युवक अक्सर ही गंदी बात करते हैं। ये युवक छात्रा से उसका मोबाइल नंबर भी मांगते रहते हैं। मंगलवार को भी उसका रास्ता रोककर छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उसका कपड़ा भी फट गया। बीचबचाव करने गए एक व्यक्ति को भी मनबढ़ों ने पीट दिया। घटना से आहत छात्रा वापस घर लौट गई और अपने पिता को पूरी बात बताई।
पिता ने युवकों के गांव जाकर इसकी शिकायत की। आरोप है कि लड़कों के घरवाले गलती मानने के बजाय उससे ही उलझ गए। इसके बाद पीड़िता के पिता ने खड्डा थाने पर आकर मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, आरोपियों के परिवारीजनों ने भी नाबालिग छात्रा पर ही अपशब्द कहने व मारपीट का आरोप लगाते हुए खड्डा पुलिस से शिकायत की है।