{"_id":"587e577a4f1c1b3703effdc4","slug":"pirated-electric-wire-stock-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली बिजली के तार की खेप पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली बिजली के तार की खेप पकड़ी
कुशीनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
विद्युत तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने कसया कस्बे की दो दुकानों पर छापा मारकर एक ब्रांडेड कंपनी के पैकेट में बेंचा जा रहा करीब डेढ़ लाख रुपये का नकली बिजली का तार पकड़ा। पुलिस ने यह कार्रवाई कंपनी (हैवल्स इंडिया लिमिटेड) के अधिकारियों की शिकायत पर की।
बुधवार को इस कंपनी के नोएडा हेड आफिस से 10 सदस्यीय टीम कसया थाने पहुंची और कस्बे के इलेक्ट्रिक सामानों के दुकानदारों पर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली विद्युत तार का कारोबार करने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसआई उमेश कुमार, कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज संजय मिश्र और कांस्टेबल छोटेलाल सपहा रोड व गोला बाजार की इन दुकानों पर छापेमारी की। दोनों जगह ब्रांडेड कंपनी का लेवल लगा नकली बिजली का तार पकड़ा गया। पकड़े गए तार की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर प्रहलाद दीक्षित ने बताया कि इसकी शिकायत कंपनी की हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर पर बीते सितंबर माह में ही मिली थी। शिकायत मिलने की बाद से कंपनी की ओर से इस मामले की पूरी तरह से जांच-पड़ताल करने के बाद कार्रवाई हुई है। पुलिस की ओर से छापेमारी में पकड़े गए दुकानदारों के खिलाफ कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर प्रहलाद दीक्षित की तहरीर पर कॉपीराइट एक्ट और फर्जीवाड़ा करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।