फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One lakh rupees from the Tempo rider

टेंपो सवार व्यक्ति से एक लाख की छिनैती

Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees from the Tempo rider
thief - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कसया।  नगर के पुरानी फाजिलनगर रोड पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की छिनैती हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कसया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे सपहां मार्ग स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा से पट हेरवा थाना क्षेत्र के गांव विशनपुरा के टोला मतलूक छापर निवासी हैदर अली (45) एक लाख रुपये निकालकर पुराना फाजिलनगर मार्ग स्थित गोला तिराहे पर पहुंचे। वहां से फाजिलनगर जाने के लिए एक टैंपो में बैठ गए। हैदर अली के अनुसार बाइक सवार दो युवकों ने इस टेंपो को सरस्वती शिशु मंदिर के निकट ओवरटेक किया और बगल में बैठे हैदर से रुपये वाला झोला छीनकर फरार हो गए। घटना से हतप्रभ हैदर ने शोर मचाया तब तक आरोपी तेजी से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने कसया थाने पहुंचकर घटना की लिखित जानकारी दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घटना स्थल तथा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सीसीटीवी फुटेज को देखा। 
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। केस दर्ज कर जल्दी ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed