{"_id":"5a1db4894f1c1b8d698be74c","slug":"night-not-got-the-facility-to-spend","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात पांच घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात पांच घरों में चोरी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिख्ारा सामान
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरगौली के आनंदनगर टोले में सोमवार की रात चोरों ने पांच झोपड़ियों का टाट काटकर नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। वारदात की जानकारी सुबह हुई। टूटे बॉक्स आबादी से दूर एक खेत में पड़े थे। एक ही रात में पांच घरों में चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
दरगौली गांव के आनंदनगर टोला निवासी बिजली राजभर, रामप्यारे राजभर, रामधार चौहान, मोतीलाल निषाद व तुलसी कुशवाहा का परिवार झोपड़ी में रहता है। सोमवार की रात चोरों ने इनकी झोपड़ियों का टाट काटकर घर में रखा सामान चुरा लिया। बिजली राजभर की बहू देवंती के बाक्स में रखे 10 हजार रुपये नकद व 26 हजार रुपये का जेवर तथा गीता देवी का 36 हजार रुपये का जेवर चोरी हो गया है।
रामप्यारे राजभर की झोपड़ी से 15 हजार रुपये नकदी व जेवर, तुलसी कुशवाहा के पुत्र दिलीप की झोपड़ी से तीन हजार रुपये नकद व जेवर तथा रामाधार चौहान के घर से ही जेवर व अन्य सामान चोरी हुए हैं। रामाधार के दमाद राजाराम का पैंट भी चोर उठा ले गए। मोतीलाल निषाद की झोपड़ी में रखे नियमित पहनने वाले कपड़े भी चोरी हो गए। सुबह जब महिलाओं की नींद खुली तब चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ हनुमानगंज अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। छानबीन हो रही है, जल्दी ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।