फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   More and nilgai hunter arrested

मोर और नीलगाय का शिकारी गिरफ्तार

Sat, 19 Mar 2016 11:18 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 19 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
More and nilgai hunter arrested
बहेरा गांव के पास एक शिकारी को लोगों ने पकड़ लिया। - फोटो : अमर उजाला
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बहेरा गांव के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर और नीलगाय की शिकार की ताक में बैठे एक शिकारी को दो में से एक व्यक्ति को लोगों ने शनिवार को पकड़ लिया। जबकि अन्य साथी भाग निकलने में कामयाब रहे। मारने-पीटने के बाद पकड़े गए व्यक्ति को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर लोगों को नीलगाय को पकड़ने के लिए प्रयोग में आने वाला एक जाल और बाइक भी बरामद की गई।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह करीब नौ बजे कुकुरहा गांव के श्रवण दीक्षित, संतोष कुशवाहा, इबारत अली आदि युवकों ने नहर की पटरी से गुजरते बुए चार बाइक पर सवार लोगों को देखा। बाइक सवार थोड़ी थोड़ी दूर जाकर रुक गए और वहां बाड़ी नाला में कुछ देखने की कोशिश करने लगे। बाइक सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर युवकों ने उन पर नजर रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवकों ने संदिग्ध लोगों का पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर तक तलाश के बाद बाड़ी नाला में मजबूत रस्सी से बुना जाल बिछाकर झाड़ियों की ओट में छिप गए। युवकों की नजर झाड़ी में छिपे एक शिकारी पर पड़ी और उन्होंने छिपे व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया। एक शिकारी को पकड़कर अन्य साथियों के बारे में युवक पूछने लगे लेकिन तब अन्य युवकों को भी इसकी भनक लग गई और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकारी पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों जड़हा, सरपतही खुर्द, बहेरा, भुजौली, चक्रधर छपरा गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांववालों ने बहेरा गांव के पास से गुजरती नहर के किनारे झाड़ियों के पास दो बाइक भी बरामद किया। बाइक के एक तरफ से रखे बाक्स में जूट से बुनी बोरियां रखी हुई थीं।

लोगों ने बताया कि शिकार के बाद उन्हीं बोरियाें में शिकारी मांस और मोर रखकर ले जाते हैं। शिकारियों का पीछे करने वाले युवकों का कहना था कि कुल चार बाइक और तीन साइकिल से आठ दस शिकारी आए थे। शिकारी कुछ मोर मारने में सफल भी हुए क्योंकि उनका पैदल ही पीछा कर पाना संभव नहीं हो पाया।


शिकारी पकड़े जाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने पकड़े गए व्यक्ति की पिटाई भी की और पुलिस पहुंचने पर उनके हवाले कर दिया। एसओ निर्भय कुमार ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed