{"_id":"57015d5b4f1c1b5c25c812a5","slug":"mistry-s-death-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मिस्त्री की मौत
Kushinagar
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मिस्त्री की मौत से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंपिंगसेट मिस्त्री राजेश की संदिग्ध हालात में मौत से गुस्साए लोगों ने रविवार सुबह राजापाकड़-करमैनी मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों को आरोप है कि राजेश की मौत कच्ची शराब पीने से हुई। वहीं जाम से करीब डेढ़ घंटे तक राजापाकड़-करमैनी मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के पगरा पड़री गांव के निवासी पंपिंगसेट मिस्त्री राजेश गिरि (40) पुत्र पारस गिरि शनिवार शाम करीब सात बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खुदरा अहिरौली गांव र्के इंट-भट्ठे पर गए थे। लौटते समय भट्ठे से कुछ दूर वे अचेत होकर गिर गए। किसी ने फोन से एंबुलेंस मंगाई और राजेश के घर सूचना दी। परिवार को लोग उन्हें सीएचसी तमकुहीराज ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इससे नाराज लोगों ने रविवार सुबह राजापाकड़-करमैनी मार्ग पर ईंट-भट्ठे के सामने शव रखकर जाम दिया और हंगामा करने लगे। गुस्साए लोग आरोप लगा रहे थे कि ईंट भट्टे पर कच्ची शराब बनाई जाती है। इसे पीने के बाद ही राजेश की मौत हुई है।
विज्ञापन
नाराज लोग भट्ठा मालिक पर कार्रवाई और मृतक को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर हियुवा के तमकुहीराज तहसील प्रभारी अवधेश आर्य कार्यकर्ताओं के साथ जाम लगा रहे लोगों के बीच पहुंचे और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस बीच तुर्कपट्टी के एसओ अनिल दुबे, कुबेरस्थान के एसओ राणा राजेश सिंह मौके पर पहुंचे।
एसओ तुर्कपट्टी ने मृतक के परिवारवालों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जाम लगाने वालों में पड़री के ग्राम प्रधान फ तेह बहादुर कुशवाहा, ग्राम प्रधान पगरा प्रसाद गिरि, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, खुदरा अहिरौली के ग्राम प्रधान रमाकांत सिंह, पकड़ी गोर्साइं के ग्राम प्रधान धुधी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय पासवान, धर्मेंद्र गिरि, लाल बिहारी पटेल, महंथ गिरि, बृजभान, दरोगा सिंह, विंध्याचल कुशवाहा, पूर्व प्रधान रमाशंकर कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।