{"_id":"580cf1804f1c1bce75bc1c55","slug":"in-doubt-of-love-chandan-murderd","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंध की आशंका में हुई हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम संबंध की आशंका में हुई हत्या
kushinagar
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में दशहरा के दिन हुई चंदन की हत्या का राजफाश हो गया है। चंदन के दो दोस्तों ने ही धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था। हनुमानगंज पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध की आशंका में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। एसपी ने हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। बुलहवा गांव के बीड़ीगंज निवासी मदन कुशवाहा के पुत्र चंदन का शव 11 अक्टूबर को सुबह नरकहवा गांव के सरेह में गन्ने के खेत में मिला था। मामले की विवेचना एसओ सौदागर राय कर रहे थे। एसपी भारत सिंह के अनुसार मामले के शीघ्र पर्दाफाश के लिए हनुमानगंज पुलिस के अलावा स्वाट टीम को भी लगाया गया था। पुलिस ने चंदन और उसके कुछ दोस्तों के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल सर्विलांस से निकालने के बाद पूछताछ शुरू की। संदेह के आधार पर आदर्श नगर छितौनी निवासी मनमोहन उर्फ मोहन मद्धेशिया और विशाल भारती पुत्र जगदेव को पकड़ा गया। इनसे हुई पूछताछ में इस बात का पर्दाफाश हुआ कि करीब दो महीना पहले चंदन ने मनमोहन व उर्फ मोहन मद्धेशिया से 2300 रुपये में एक मोबाइल खरीदा था। परंतु दो-चार दिन बाद ही मोबाइल ठीक न होने के चलते उसने वापस कर दिया और मनमोहन से रुपये वापस मांगने लगा। रुपयों की वापसी के लिए बार-बार आने-जाने के दौरान ही उसकी मुलाकात मनमोहन के घर की एक लड़की से हो गई। उस लड़की और चंदन के बीच प्रेम संबंध की आशंका के चलते ही मनमोहन और विशाल ने चंदन की हत्या का प्लान बनाया। पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर की शाम को इन लोगों ने चंदन को नेशनल पब्लिक स्कूल के पास बुलाया। वहां से रुपये देने के बहाने उसे अपने साथ नरकहवा गांव के सरेह में ले गए। वहां धारदार हथियार से चंदन की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिए और वापस भाग निकले। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार तथा मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में शामिल एसओ हनुमानगंज सौदागर राय, स्वाट प्रभारी शैलेष सिंह, एसआई रामअवध चौहान, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल श्रीप्रकाश सरोज, उमेश यादव व योगेश राय को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।