फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband and four case

पति सहित चार पर केस

Sat, 26 Mar 2016 11:03 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 26 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Husband and four case
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
पिपरा बाजार। सेमरा गांव में बीते बुधवार को दहेज के लिए 26 वर्षीया विवाहिता को जलाकर मार देने के मामले में नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नेहा के पिता मोहन ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के सबया निवासी मोहन की तहरीर के अनुसार लगभग तीन वर्ष पूर्व उन्होंने बेटी नेहा का विवाह नेबुआ नौरंगिया थानांतर्गत सेमरा गांव के सुनील के साथ किया था।
विज्ञापन


शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल में नेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू हो गया। बीते बुधवार की सुबह मोहन को किसी ने फोन के माध्यम से जानकारी दी कि नेहा को जला दिया गया है। सूचना मिलते ही मोहन बेटी की ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन से संपर्क करने पर मोहन को बताया गया कि जिला अस्पताल में नेहा का इलाज हो रहा है। मोहन के जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें फि र सूचना मिली कि नेहा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। हालांकि मेडिकल कॉलेज जाने के बावजूद मोहन अपनी बेटी से भेंट नहीं कर पाए।



बृहस्पतिवार को मोहन ने नेहा के पति सुनील, जितेंद्र, ससुर सुक्खू और थानाक्षेत्र के ही ढोलहा निवासी मिश्री पर नेहा को दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में एसओ निर्भय कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed