{"_id":"57224feb4f1c1b1a5fa9286f","slug":"gas-pipe-exploded-in-the-shop-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस का पाइप फटने से दुकान में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस का पाइप फटने से दुकान में आग लगी
कुशीनगर
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
आग से दुकान में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। बृहस्पतिवार को चांदनी चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में गैस का पाइप फट जाने से दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखी मिठाई सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से काफी देर तक मेहनत करने के बाद किसी तरह से आग पर काबू किया।
आग लगने की घटना से नाराज लोगों ने एक निजी गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोग सड़क जाम करने की तैयारी ही कर रहे थे कि पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। चांदनी चौक चौराहे पर सुरेश जायसवाल की दुकान है।
यहां बृहस्पतिवार को कारीगर मिठाई बना रहे थे कि अचानक गैस का पाइप फटने से दुकान में आग लग गयी। आग लगने पर आननफानन में दुकान में बैठे लोग भागकर बाहर आ गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर फोर्स के साथ एसओ चौथी राम भी पहुंच गए। पुलिस के जवानों ने लोगों की मदद से काफी देर तक मेहनत करके आग पर काबू किया। आग से दुकान में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। वहीं आग लगने की घटना से नाराज लोगों ने दुकान के पास ही एक निजी गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।