फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   farmer rushed by Tractor, death

ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 28 Nov 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 28 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब जाने से एक किसान की मौत हो गई। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने दुदही-पडरौना मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस शव और ट्रैक्टर कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी ही थी कि अचानक फिर कुछ लोग विरोध पर उतर आए तथा शव व ट्रैक्टर लेकर गांव में चले गए।

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी गांव के गनेशापट्टी निवासी किसान बिरजा राजभर (50) दुदही बाजार में मक्का बेचने आए थे। मक्का बेचकर वह अपने घर जा रहे थे। उसी बीच नौगहवा गांव के प्रधान पद के एक प्रत्याशी के समर्थक पर्चा दाखिला कराकर वापस जा रहे थे। दुदही-पडरौना मार्ग पर दिन के लगभग तीन बजे बड़हरा गांव के निकट उस ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर लगकर नीचे दब जाने से बिरजा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। लोगाें ने उसे आठ किलोमीटर दूरी तक दौड़ाकर पकड़ा। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लगभग दो घंटे सड़क जाम रहने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। इसी बीच अचानक कुछ लोग विरोध पर उतर गए और शव तथा ट्रैक्टर को अपने साथ लेकर मृतक के गांव चले गए। इस संबंध में एसओ विनय पाठक का कहना है कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है। लोगों को समझाकर केस दर्ज करने की बात कही गई। लेकिन वह नहीं माने और मुआवजा की रकम दिलाने की जिद करने लगे। इसी वजह से गांववाले शव लेकर चले गए हैं। उन्हें समझाया जा रहा है, स्थिति सामान्य है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed