फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   docter alleged for bribe

रिश्वत का आरोप लगाकर धरना दिया

Mon, 04 Jul 2016 10:54 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 04 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
docter alleged for bribe
अपराध् - फोटो : santosh verma
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की तरफ से भाजपा के मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के परिवार के सदस्यों से डॉक्टरी परीक्षण के एवज में एक हजार रुपये मांगने और एतराज जताने पर अस्पताल से भगा देने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अस्पताल परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताआें ने कुछ देर तक एक डॉक्टर को धरनास्थल पर बैठाए रखा।  तकरीबन दो घंटे के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी की तरफ से माफी मांगे जाने के बाद धरना समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


विशुनपुरा खुर्द गांव के निवासी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष नौरंगिया बृजेश मिश्रा अपने चाचा दिनेश मिश्रा, राजेश मिश्रा का डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए सोमवार को तकरीबन नौ बजे सीएचसी पर पहुंचे। बृजेश मिश्रा के मुताबिक डॉक्टर की तरफ से एक हजार रुपये की मांग की गई। एतराज करने पर उन्हें भगा दिया गया। बाद में छह सौ रुपये लेकर काम कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर बृजेश अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में ही धरना पर बैठकर डॉक्टर के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद वहां पहुंची आरोपी डॉक्टर को भी बैठा लिया और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। तकरीबन दो बजे प्रभारी चिकित्साधिकारी विमलेंदु भूषण पहुंचे और उनकी तरफ से माफी मांगी गई तथा रुपये वापस कराने के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान विवेकानंद पांडेय, विजय खेतान, सुप्रियम मालवीय, वृंदा प्रसाद, विजय मिश्र, रामअधार राजभर, रविंद्र दुबे, सिब्बन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed