फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cut the wemen,s bag

महिला का बैग काट गहने ले भागे

Fri, 15 Jul 2016 11:07 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 15 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
cut the wemen,s bag
अपराध् - फोटो : santosh verma
हाटा। टेंपो से हाटा की ओर आ रहे मां-बेटी का बैग काटकर एक उचक्का उसमें रखे सोने और चांदी के आभूषण, नकद रुपये निकालने के बाद वाहन से कूद कर भाग गया। पुलिस टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सुकरौली बाजार निवासी विमला देवी नौतन हथियागढ़ की रहने वाली अपनी मां श्रीमती देवी के साथ हाटा कोतवाली के थरुआडीह गांव के दुमुहिया टोला के रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। शुक्रवार को मां और बेटी नौतन हथियागढ़ जाने के लिए टेंपो से हाटा आ रही थीं। टेंपो चालक ने इनका दो बैग टेंपो के पीछे रख दिया। दोनों महिलाएं बीच की सीट में बैठ गई। चालक ने एक व्यक्ति को गाड़ी के पीछे लटका लिया। हाटा बस स्टेशन से पहले ओवरब्रिज पर टेंपो चालक ने गाड़ी की स्पीड कम की तो पीछे बैठा व्यक्ति गाड़ी से कूद गया। उसके कूदते ही चालक ने स्पीड फिर बढ़ा दी। कुछ ही दूर आगे बस स्टेशन पर चालक ने टेंपो रोका और महिलाओं को उतारने के बाद बैग वाहन से निकालकर दे दिया और किराया लिए बगैर टेंपो लेकर आगे बढ़ने लगा कि उसी दौरान महिलाओं की नजर अपने बैग पर पड़ गई। बैग कटा देख ने दोनों महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया। महिलाओं ने जब बैग चेक किया तो देखा कि उसके अंदर रखे हैंड बैग से सोने-चांदी के छह नग आभूषण, पांच हजार रुपये नकद और एक मोबाइल गायब था। जेवरात बैग में नहीं मिलने पर महिलाएं रोने चिल्लाने लगीं। इससे वहां काफी भीड़ जुट गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि टेंपो चालक ने वाहन से कूद कर भागे युवक से मिल कर घटना को अंजाम दिया है। महिलाओं का तर्क था कि जब युवक कूद कर भागा तो चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय उसकी गति और तेज कर दी। साथ ही टेंपो से कूद कर भागे व्यक्ति ने चालक को किराया भी नहीं दिया। महिलाओं का यह भी आरोप था कि चालक ने उन्हें स्टेशन पर उतारा तो उनसे भी बगैर किराया लिए ही भागने की कोशिश की। पुलिस महिलाओं की शिकायत पर टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने कहा कि टेंपो चालक से पूछताछ कर भागने वाले व्यक्ति के बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed