फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike riders deth, people angry

बाइक सवार की मौत पर सीएचसी में बवाल 

Mon, 20 Jun 2016 11:54 PM IST
Kushinagar 
Kushinagar  Updated Mon, 20 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike riders deth, people angry
प्रदर्शन कर सीएचसी स्टाफ ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। - फोटो : अमर उजाला
 गोपालगंज-लखनऊ हाइवे पर सोमवार को हादसे में घायल बाइक सवार को परिजन सीएचसी तमकुहीराज जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों और संबंधियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। डॉक्टरों और स्टाफ के साथ भी अभद्रता की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर नाराज अस्पताल कर्मियों ने तहरीर देकर चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार से इमरजेंसी छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर देंगे।
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज जिले के विशंभरपुर गांव के बरईपट्टी निवासी शिवपूजन राय के पुत्र अजय राय(45) सोमवार को बाइक से तमकुहीराज की ओर आ रहे थे। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सियरहां गांव के निकट हाइवे पर वे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचआई की एंबुलेंस से उन्हें तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद अजय के शव को चालक एंबुलेंस में बंद कर परिवारवालों का इंतजार करने लगा। इसी बीच मृतक के कुछ रिश्तेदार जो तरयासुजान थाना क्षेत्र के टड़वा गांव के निवासी हैं, सीएचसी पहुंचे। जब उन्हें मौत की जानकारी हुई तो वे उग्र हो गए और एंबुलेंस एवं अस्पताल में तोड़फ ोड़ करने लगे। इस दौरान डॉक्टरों सहित अस्पताल कर्मियों से अभद्रता की गई। मामला बिगड़ता देख इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसी गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस के शीशे, ऑक्सीजन सिलिंडर को क्षतिग्रस्त करते हुए ओपीडी में पहुंचकर रजिस्टर फ ाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अस्पताल परिसर में मारपीट और तोड़फोड़ होते देख मरीज और स्वास्थ्यकर्मी भागने लगे। अगल-बगल के दुकानदारों और राहगीरों ने अस्पताल में पहुंचकर बीच बचाव किया। सूचना मिलने पर सीओ तमकुहीराज श्रीशचंद्र, एसओ तरयासुजान निर्भय कुमार, तमकुहीराज चौकी प्रभारी ब्रजेंद्र पटेल, बहादुरपुर और डिबनी बंजरवा के पुलिस चौकी प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए। 

वहीं घटना से नाराज प्रभारी चिकित्साधिकारी, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ओपीडी में स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु मिश्र की तहरीर पर सीओ ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।


चिकित्सा प्रभारी ने चेतावनी दी है कि अस्पताल में तोड़फोड़ और चिकित्सकीय  स्टॉफ के साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है तो मंगलवार से इमरजेंसी को छोड़कर सारी स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। इस संबंध में एसओ तरयासुजान निर्भय कुमार का कहना था कि तहरीर मिली है। एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed