फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry uncle nephew shot, in critical condition

गुस्साए चाचा ने भतीजे को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 11 Feb 2017 11:42 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry uncle nephew shot, in critical condition
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। - फोटो : अमर उजाला
बिहार के धनहां थाना क्षेत्र के कठहां गांव में हिस्सेदारी को लेकर शनिवार की सुबह चाचा ने भतीजा को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। आरोपी फरार है।       
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कठहां गांव में शनिवार की सुबह पहवारी यादव का पुत्र लालशाही यादव एवं उसके भाई राजेश यादव के बीच ट्रैक्टर का किस्त जमा करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। लालशाही यादव किस्त जमा करने के पक्ष में थे, जबकि राजेश यादव इसकी खिलाफत में। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि राजेश यादव ने लालशाही को असलहे से गोली मार दी। लालशाही गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लालशाही की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।       
विज्ञापन

इस संबंध में धनहां थाने के एसओ राजेश कुमार का कहना था कि आरोपी गोली मारकर पीछे के रास्ते फरार हो गया है। घायल के परिवारीजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed