फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accident death of a child, six injured

हादसे में एक बच्चे की मौत, छह घायल

Mon, 02 Jan 2017 11:41 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Accident death of a child, six injured
हादसे में टूटा वाहन - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के धुरिया गांव के मोड़ पर सोमवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरे एक वाहन ने ट्रक में टक्कर मार दी। वाहन (मैजिक) में 17 बच्चे बैठाए गए थे। एनएच पर हुए इस हादसे में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल आशुतोष नाम के आठ वर्ष के बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन फानन में कसया सीएचसी पहुंचाया गया। इनमें कुछ बच्चों की हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। उधर इतनी बड़ी दुर्घटना की खबर सुनकर विद्यालय के सभी लोग गेट पर ताला बंद कर चले गए।
विज्ञापन

कसया कस्बा में ब्राइट चिल्ड्रेंस एकेडमी नाम का विद्यालय संचालित होता हैै। इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बैठाकर वाहन चालक सुबह विद्यालय ला रहा था। इस छोटे से वाहन में 17 बच्चों को बैठाया गया था। बताया जा रहा है कि वाहन लेकर चालक धुरिया मोड़ पर पहुंचा ही था कि फाजिलनगर की तरफ से आ रहे ट्रक में उसने जोरदार टक्कर मार दी। इस स्कूल वाहन में बैठी अंकिता गिरी (8), अंजली गिरी (11) वर्ष, शिवम कुमार गिरी (9), निवासी कुड़वा दिलीपनगर, अविनाश कुमार यादव (11), निवासी धुरिया, मुस्कान खातून (5), बेलवा पलकधारी, राजीव प्रताप सिंह (7), बेलवा पलकधारी और आशुतोष (8) सहित सात बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन

बच्चों को तत्काल कसया सीएचसी पहुंचाया गया। इनमें कुछ बच्चों की हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां आशुतोष की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बच्चों के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। उनमें कई लोग इलाज के लिए अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि स्कूल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना के बाद से ही विद्यालय में ताला बंद कर सभी लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे चौकी इंचार्ज अरुण कुमार चौबे ने बताया कि चालक का नाम मुकेश है, जो कसया थाना क्षेत्र के गांव अंधया का रहने वाला है। एसओ कसया उमाशंकर यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed